Showing posts with label हिंदी निबंध. Show all posts
Showing posts with label हिंदी निबंध. Show all posts

Wednesday, October 28, 2020

दीपावली पर निबंध हिंदी में || दीवाली त्योहार पर निबंध || Essay On Deepawali in Hindi

हॅलो दोस्तों,आज हम दीपावली त्योहार पर एक छोटा-सा निबंध देखनेवाले हैं।


दीपावली || दीवाली हिंदी निबंध

दीपावली त्योहार भारत के सबसे महत्वपूर्ण और प्रसिद्ध त्योहारों में से एक हैं। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, हर साल यह त्योहार कार्तिक माह में आता हैं। यह त्योहार पूरे भारत में बडे़ उत्साह के साथ मनाया जाता हैं।

प्राचीन कथाओं के अनुसार, इसी दिन 14 वर्ष के वनवास के बाद भगवान श्रीराम,सीता और लक्ष्मण अयोध्या लौटे थें और अयोध्या नगरी के लोगों ने दीपक जलाकर उनका स्वागत किया था। इसलिए इस त्योहार को ' रोशनी का त्योहार' भी कहा जाता हैं।


दीपावली के कुछ दिन पहले ही लोग दीपावली की तैयारी करना शूरू करते हैं। हर कोई अपने घर,आंगन और दुकानों को साफ-सुथरा रखता हैं। इस अवसर पर घरों को आकर्षक रंगों से रंगाया जाता हैं। दीपावली के मौके पर हर कोई अपने लिए और बच्चों के लिए नये कपडे, कीमती सामान, रंगोली दीपक, मिठाईयाँ और साथ ही पटाखे और खिलौने खरीदते हैं। जिधर देखो उधर खुशी का माहौल देखने को मिलता हैं।

दीपावली मुख्य रूप से 5 दिनों का त्योहार हैं। दीपावली का पहला दिन 'धनतेरस' के रूप में मनाया जाता हैं। दीपावली का दुसरा दिन 'नरक चतुर्दशी' के रूप में मनाया जाता हैं। बहुत साल पहले इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर राक्षस का वध करके बुराई पर अच्छाई की जीत प्राप्त की थी। इसलिए इस त्योहार को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता हैं। दीपावली का तिसरा दिन 'लक्ष्मी-कुबेर' पूजन के रूप में मनाया जाता हैं। इस दिन देवी लक्ष्मी और कुबेर जी की पूजा की जाती हैं और साथ ही श्रीगणेश और देवी सरस्वती की भी पूजा की जाती हैं। इस दिन बडे़ उत्साह के साथ दीपावली का त्योहार मनाया जाता हैं। दीपावली के चौथे दिन को 'गोवर्धन पूजा' के रूप में मनाया जाता हैं। इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठाया था और लोगों को भगवान इंद्र के क्रोध के कारण हुई भारी बारीश से बचाया था। दीपावली का पाँचवा और आखरी दिन 'भाई दूज' के रूप में मनाया जाता हैं। इस दिन बहनें अपने भाईयों को तिलक लगाकर उनके उज्वल भविष्य और लम्बी उम्र के लिए भगवान से प्रार्थना करती हैं और भाई भी इस शुभ अवसर पर बहनों को उपहार देते हैं।

इसप्रकार पूरे देश में दीपावली का त्योहार बडे़ हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता हैं। यह हर किसी का पसंदीदा त्योहार हैं क्योकि यह त्योहार लोगों के मन में एकता और सम्मान की भावना निर्माण करता हैं।


●तो दोस्तों, अगर आपको यह निबंध अच्छा लगा हो तो इस निबंध को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेअर करें।

◆धन्यवाद...

Sunday, October 25, 2020

दशहरा पर निबंध हिंदी में || दशहरा त्योहार || Essay on Dussehra in Hindi || मेरा प्रिय त्योहार दशहरा

हॅलो दोस्तों, आज हम दशहरा त्योहार पर हिंदी में निबंध देखनेवाले हैं।

दशहरा पर निबंध

दशहरा हिंदूओं का प्रिय और प्रसिद्ध त्योहार हैं। यह त्योहार हर साल अश्विन माह के शुक्ल पक्ष के दसवें दिन मनाया जाता हैं। इस त्योहार को 'विजयादशमी' के नाम से भी जाना जाता हैं।


पौराणिक कथाओं के अनुसार,भगवान श्रीरामजी ने युद्ध से पहले माँ दुर्गा की पूजा की थी और दसवें दिन लंका के राजा रावण का वध करके विजय प्राप्त की थी। इस दिन देवी माँ दुर्गा ने भी महिषासुर राक्षस का वध किया था। इसलिए दशहरा को विजयादशमी के रूप में मनाया जाता हैं।


दशहरे से पहले नौ दिन देवी दुर्गा माँ का नवरात्र उत्सव मनाया जाता हैं। इन नौ दिनों के दौरान देवी दुर्गा माँ की विभिन्न रुपों में पूजा की जाती हैं और दसवें दिन दशहरा मनाया जाता हैं।

दशहरे से पहले हर जगह रामलीला का आयोजन किया जाता हैं और दशहरे के दिन खुले मैदान में रावण,मेघनाथ और कुंभकर्ण के बडे़-बडे़ पुतले बनाकर पुतलों में पटाखे तथा आतिषबाजी भरी जाती हैं और ये पुतले खडे़ किये जाते हैं। अग्नीबाण छोड़कर इन पुतलों का दहन किया जाता हैं।

दशहरा त्योहार भारत में बडे़ उत्साह के साथ मनाया जाता हैं । भारत के अलावा इस त्योहार को नेपाल और बांग्लादेश में भी मनाया जाता हैं। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक हैं।
●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●

●तो दोस्तों, अगर आपको यह छोटा-सा निबंध अच्छा लगा हो तो इस निबंध को अपने दोस्तों के साथ शेअर करना ना भूलें।

धन्यवाद...

●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●

Tuesday, October 13, 2020

कोरोना वायरस पर निबंध | Covid-19 पर हिंदी निबंध | Hindi Essay on Corona Virus

हॅलो दोस्तों, आज हम कोरोना वायरस Covid-19 पर हिंदी निबंध लिखनेवाले हैं।

कोरोना वायरस पर निबंध | Covid-19 पर हिंदी निबंध

◆प्रस्तावना :-
कोरोना वायरस यह एक ऐसा वायरस हैं जिसे हम अपनी आँखो से नहीं देख सकते हैं। यह एक अतिसूक्ष्म विषाणू हैं जिसे पहले कभी देखा नहीं गया हैं। इस वायरस का संक्रमण दिसम्बर 2019 में चीन के वुहान शहर में हुआ था। देखते ही देखते यह वायरस दुनियाभर के 180 से अधिक देशों में फैल चुका हैं। इस वायरस के संक्रमण से बीमारी होती हैं उसका नाम Covid-19 (कोविद-19) रखा गया हैं। यह एक संक्रामक रोग/बीमारी हैं। 'विश्व स्वास्थ्य संगठन' (WHO) ने इसे महामारी घोषित कर दिया हैं।

आज की स्थिती में, दुनिया भर में लाखों लोग Covid-19 के संक्रमण से अपनी जान गंवा चुके हैं। इस बीमारी को पूरी तरह से ठीक करने के लिए,इस पर दवा बनाने के लिए दुनियाभर में प्रयास किए जा रहे हैं।

◆Covid-19 कैसें फैलता हैं? :-
    Covid-19 एक संक्रामक बीमारी होने के कारण यह तेजी से फैलती हैं। यह बीमारी कोरोना (Covid-19) संक्रमित व्यक्ती से या उसके निकट संपर्क में या उसकी खांसी या छिंक से उत्पन्न होनेवाली बूंंदों के कारण कई लोगों में बहुत तेजी से फैलती हैं।

◆लक्षण :-
    इस बीमारी के लक्षण दिखने में आम लगते हैं लेकिन यह वही लक्षण हैं जो आपके जीवन को खतरे में डालते हैं। बुखार,सुखी खांसी,सांस लेने में कठ़ीनाई आदि इसके लक्षण हैं। गंभीर मामलों में यह निमोनिया, कई अंग विफलता और मृत्यू का कारण बन सकती हैं।

◆कोरोना से बचने के उपाय :-

     ●हम कोरोना वायरस को रोकने के लिए निम्नलिखित उपाय कर सकते हैं।

●नियमित मास्क का उपयोग करना।

●साबून या सैनिटायझर से नियमित रूप से हाथ धोना।

●हाथ को बिना धोए चेहरे को बार-बार छूने से बचे।

●खांसते या छिंकते समय रुमाल का इस्तेमाल करना।

●जरूरत न होने पर सार्वजनिक स्थानों पर जाने से बचें।

●सार्वजनिक स्थानों पर कम से कम 2 मीटर की दूरी रखें।


◆इसप्रकार,हम अपना और अपने परिवार का ख्याल रखते हैं तो हम निश्चित रूप से खुद को और अपने परिवार को कोरोना (Covid-19) से बचा सकते हैं और Covid-19 के बढ़ते संक्रमण को रोक सकते हैं।


◆तो दोस्तों, अगर आपको यह निबंध अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेअर जरूर करें।


●धन्यवाद...


Tuesday, October 6, 2020

मेरा विद्यालय पर हिंदी निबंध | My School essay in hindi

हॅलो दोस्तों, आज हम मेरा विद्यालय इस विषय पर सुंदर निबंध देखनेवाले हैं।

मेरा विद्यालय

मेरे विद्यालय का नाम....हैं। मेरा विद्यालय बहुत ही सुंदर हैं। विद्यालय में ....कक्षा से लेकर ....कक्षा पढाई होती हैं।  मेरे विद्यालय में लगभग 700 छात्र पढ़ते हैं। विद्यालय का वातावरण शांत एवं मनोरम हैं।

मेरे विद्यालय का समय...बजे से ...बजे तक का रहता हैं।विद्यालय के सभी छात्र नियमित रूप से स्कूल में आते हैं।
छात्रोंं को स्कूल में बैठने के लिए बेंच भी हैं। सभी कक्षा के कमरे फर्निचर,पंखे,आदी से सुसज्जित और हवादार हैं। विद्यालय के सामने खेल का छोटासा मैदान भी हैं।इस मैदान पर कब्बडी, खो-खो,क्रिकेट जैसें खेल का आनंद विद्यालय के सभी छात्र लेते हैं। यहां शिक्षा के साथ-साथ 
कई खेलों का ज्ञान भी प्रदान किया जाता हैं।

मेरे विद्यालय में कुल ... शिक्षक हैं। वे छात्रों को बहुत अच्छे तरीके से पढ़ाते हैं। विद्यालय में गरीब छात्रों को मुफ्त में गणवेश दिया जाता हैं। उनकी शिक्षा की जिम्मेदारी स्कूल द्वारा ली जाती हैं। विद्यालय में कम्प्युटर की सुविधा भी हैं। यहां कम्प्युटर सिखाने का ज्ञान छात्रों को दिया जाता हैं जिसके कारण हम जैसें छात्रों को कम्प्युटर चलाना आसान हुआ हैं।

मेरा विद्यालय एक आदर्श विद्यालय हैं और मुझे मेरा विद्यालय बहुत पसंद हैं।


तो दोस्तों, मैं आशा करता हूं की आपको यह निबंध अच्छा लगा होगा।अगर आपको यह निबंध अच्छा लगा हो तो अपने दोस्तों के साथ इस निबंध को शेअर जरूर करें।


धन्यवाद...

●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●


Tuesday, September 22, 2020

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी

हॅलो दोस्तों, आज के इस ब्लॉगपर हम महात्मा गांधीजीपर सुंदर निबंध देखनेवाले हैं।

महात्मा गांधी

महात्मा गांधी भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी थे।उनका जन्म 2 अक्तूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर शहर में
हुआ था। उनका पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था।
उनकी माता का नाम पुतलीबाई था। गांधीजी के पिता पोरबंदर के दिवाण थे।सन 1883 में उनका विवाह कस्तुरबा माखनजी के साथ हुआ था।

गांधीजी ने अपनी प्राथमिक शिक्षा पोरबंदर और माध्यमिक शिक्षा राजकोट में पूरी की।उसके बाद कानून की पढ़ाई करने के लिए वे इंग्लैंड चले गये।वहां उन्होने
युनिव्हर्सिटी कॉलेज,लंडन में कानून का अध्ययन किया और बैरिस्टर बन गये।

गांधीजीं ने लगभग 21 साल दक्षिण अफ्रीका में बिताएं।
वहां उन्होने अनेक संकटों का सामना किया था।वहां के अंग्रेज भारतीयों पर अन्याय करते थें। इस अन्याय के खिलाफ लड़ने के लिए गांधीजी ने सत्य और अहिंसा का मार्ग अपनाया। भारतीय नागरिकों को उनके नागरी अधिकार देने के लिए गांधीजी ने अहिंसा मार्ग का उपयोग किया था।

गांधीजी ने अपना पूरा जीवन देशसेवा करने के लिए समर्पित किया था। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में उनका अमूल्य योगदान हैं।उनके अमूल्य योगदान और हजारों स्वतंत्रता सेनानियो के बलिदान के कारण भारत 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश गुलामी से आजाद हुआ।

30 जनवरी 1948 को दिल्ली में गांधीजी का निधन हुआ।नथुराम गोडसे ने गांधीजी की हत्या की थी।

◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆

धन्यवाद...

Tuesday, September 8, 2020

हिंदी,मराठी और अंग्रेजी भाषा में निबंध/भाषण पत्रलेखन

सूचना :- सभी विद्यार्थीयों से निवेदन हैं की यहाँ दिए गए निबंध,भाषण,कविता और पत्रलेखन को पढे़,समझें और अपने शब्दों में लिखने का प्रयास करें।

■धन्यवाद...

शिक्षक दिवस पर भाषण

आदरणीय प्रधानाचार्य महोदय,सभी शिक्षकगण और मेरे प्यारे दोस्तो, सबसे पहले आप सभी को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | मेरा नाम हैं (--------...